VIDEO: सीमेंट फैक्ट्री के पास शेरों का बसेरा, पूरे धमक के साथ इलाके में घूमते नजर आए जंगल के 'बादशाह'

पातापुर गांव में शेरों की मौजूदगी का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जो स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन चुका है। सीसीटीवी फुटेज के वीडियो में शेरों को आधार सीमेंट फैक्ट्री के आसपास घूमते हुए देखा गया है।

जूनागढ़ के पातापुर गांव में सीमेंट फैक्ट्री के आसपास इन दिनों शेरों का आवागमन कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। ये जगह अब उनके लिए स्थायी बसेरा-सा बन गया है। सुबह-सुबह और देर शाम को शेरों की आवाजाही इस इलाके में अब आम बात हो गई है। फैक्ट्री के आसपास बढ़ती शेरों की चहलकदमी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैक्ट्री के मालिक ने इस घटना का वीडियो कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया, जिनमें शेरों की चहलकदमी को कैद किया गया है।

End of Feed