Viral Video: बब्बर शेर के साथ मजे लेते हुए फोटो खिंचवा रही थी महिला, फिर जो हुआ....

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 11:59 AM IST

Lion Viral Video: एक महिला मजे लेते हुए शेरों के साथ फोटो खिंचवा रही थी। अचानक शेर ने ऐसा रिएक्शन दिया, जिससे महिला घबरा गई। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग हैरानी जता रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेर के साथ मस्ती कर रही थी महिला
  • शेर का रिएक्शन देखकर घबरा गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Lion Viral Video: बहुत पुरानी कहावत है शौक बड़ी चीज है। शौक के चक्कर में कुछ लोग तो इस हद तक चले जाते हैं, जिसके बारे में आप कल्पना भी नहीं कर सकते। एक महिला ने शौक के चक्कर में कुछ ऐसा किया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है और उसका वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा शौक है, जिसकी चर्चा हो रही है। दरअसल, महिला को शेरों के साथ फोटो खिंचवाने का शौका था। लिहाजा, अपनी जान पर खेलकर वो उनके बीच चली गई और उनके साथ फोटो खिंचवाने लगी। लेकिन, फोटो खिंचवाने के दौरान कुछ ऐसा होता है जिसने लोगों को हैरान कर दिया।

Lion Video

शेर के साथ मजे ले रही थी महिला, (Photo Credit- Instagram)

आमतौर पर शेर का नाम सुनते ही लोगों के पसीने चूट जाते हैं। ऐसे में जब किसी का सामना शेर से हो जाए तो उसकी हालत क्या होगी इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। लेकिन, एक महिला जिस तरह शेर के साथ मजे लेते हुए फोटो खिंचवा रही थी, उसने सबको हैरान कर दिया। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक महिला बब्बर शेर के बगल में खड़ी है। वहीं, आस-पास कुछ और भी शेर मौजूद है। महिला शेर पर प्यार लुटा रही है और उसके साथ मजे से फोटो भी खिंचवा रही है। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे शेर पालतू हो। लेकिन, अचानक शेर ऐसा रिएक्शन देता है, जिससे महिला भी घबरा जाती है। देखें वीडियो...

End of Feed