बिना मोबाइल वाले बच्चों की दुनिया इतनी ही खूबसूरत होती है, वीडियो में नटखट मासूम की शरारत पर फिदा हुए लोग

आज ज्यादातर बच्चे स्क्रीन के सामने घंटों बिताते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नन्हे शरारती की दुनिया में कोई गैजेट नहीं है। इसके जीवन में सिर्फ बेफिक्री और ढेर सारी मस्ती है।

आज के दौर में जहां छोटे-छोटे बच्चे भी स्मार्टफोन की स्क्रीन पर उंगलियां फिराते नजर आते हैं, वहां एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जो हमें याद दिलाता है कि असली बचपन तो बिना मोबाइल की उस बेफिक्र दुनिया में ही बसता है। यह वायरल वीडियो एक नन्हे-मुन्ने नटखट बच्चे की शरारतों से भरा है। जिसे देखने के बाद लोग उस बच्चे की क्यूटनेस पर फिदा हो गए।

End of Feed