शादी में पहुंचे स्टंटमैन ने बाइक दौड़ाते हुए हवा में की आतिशबाजी, दूल्हा-दुल्हन की ताबड़तोड़ एंट्री का Video Viral

लिबिया की एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टंट राइडर बाइक पर शानदार अंदाज में एंट्री करता और बाइक से आतिशबाजी करता नजर आया।

शादियों में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को खास बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई फूलों से सजी कार में आता है तो कोई घोड़े या शानदार गाड़ी से एंट्री लेता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Video) में शादी की एंट्री का ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं।

libya wedding stunt rider fireworks bike viral video

बाइक से आतिशबाजी करता स्टंटमैन (X/@MarioNawfal)

शादी में बाइक राइडर ने मचाया गदर

यह वीडियो (Video) लीबिया की एक शादी का बताया जा रहा है। इसमें दूल्हा-दुल्हन की शादी की खुशी के बीच एक स्टंट राइडर बाइक पर जबरदस्त अंदाज में एंट्री करता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि बाइक सिर्फ सड़क पर दौड़ नहीं रही, बल्कि उसके साथ आतिशबाजी भी होती दिखाई दे रही है।

End of Feed