VIDEO: ऐसा कारनामा पहले कभी नहीं देखा होगा! शख्स ने सिर के बल चढ़ीं 40 सीढ़ियां, बना डाला गजब का रिकॉर्ड

क्या कोई बिना हाथों का सहारा लिए सिर के बल 40 सीढ़ियां चढ़ सकता है? यह सोचना भी बहुत मुश्किल लग रहा है, लेकिन हाल में एक शख्स ने यह हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है।

दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने अनोखे हुनर से हर किसी को हैरान कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। वीडियो में एक शख्स बिना हाथों का सहारा लिए सिर्फ अपने सिर के बल 40 सीढ़ियां चढ़ता हुआ नजर आता है। यह हैरतअंगेज कारनामा अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में भी दर्ज हो चुका है।

Head Climbing Stairs World Record

शख्स ने अपने इस अनोखे कारनामे से बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit- AI Generated)

सिर के बल 40 सीढ़ियां चढ़कर बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस अनोखे रिकॉर्ड को चीन के रहने वाले ली किंगबो (Li Qingbo) ने अपने नाम किया है। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि ली अपना पूरा बैलेंस बनाकर एक-एक करके सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान उन्होंने अपने हाथों का बिल्कुल भी सहारा नहीं लिया। उनका पूरा शरीर सिर के बैलेंस पर टिका हुआ था।

End of Feed