Shocking Video: खलनायक की तरह नदी में कूदा तेंदुआ और कर डाला 'पानी के जल्लाद' का शिकार, देखकर कांप उठेंगे

Viral Video: वीडियो में आपको सबसे पहले जंगल में टहलता एक तेंदुआ दिखाए देगा। आप देख पाएंगे कि वह नदी के किनारे पहुंचा है और शिकार की तलाश में पानी में देख रहा है। इसी बीच उसकी नजर पानी में तैर रहे एक मगरमच्छ पर पड़ती है।

Viral Video: मगरमच्छ को 'पानी का जल्लाद' कहा जाता है। कई बार वह अपने इलाके में पाकर शेर और चीता जैसे खूंखार जानवरों का शिकार कर लेता है। आपने इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ बड़े-बड़े जानवरों का शिकार करता नजर आया होगा। मगरमच्छ का जबड़ा इतना ताकतवर और खूंखार होता है, जिसमें फंसने के बाद बड़े से बड़े जानवर दम तोड़ देते हैं। अपने शिकार को मगरमच्छ तोड़-मरोड़कर रख देता है। वह उनका कचूमर निकालकर उनकी हड्डियां भी चबा जाता है।

End of Feed