Video: इस तेंदुए को देखकर भालू समझने की गलती मत करना, दो पैरों पर खड़ा नजर आया जंगल का शिकारी

Leopard Video: आपने पहले शायद कभी भी ऐसा नजारा नहीं देखा होगा। तेंदुए का ऐसा कारनामा कैमरे में कैद होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है। इस वीडियो को देखकर जानवरों का व्यवहार समझने वाले विशेषज्ञ भी हैरान हैं।

Leopard Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जिसके बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। आपने देखा होगा कि भालू अपने दो पैरों पर खड़े होकर दुनिया को निहारते नजर आते हैं, लेकिन शायद ही आपने कभी तेंदुए को अपने दो पैरों पर खडे़ देखा होगा। हम सभी जानते हैं कि तेंदुआ जंगल के शिकारी जानवरों में से एक होता है। कई बार यह बहुत ही खूंखार तरीके से अपने शिकार को मौत की नींद सुलाता है।

End of Feed