जंगल के 'किंग' बनने की जंग, तेंदुओं की खूनी भिड़ंत का Video Viral

सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक नर तेंदुआ किसी दूसरे तेंदुए के इलाके में घुस गया लेकिन उसकी यह गलती उसकी जान पर भारी पड़ गई।

जंगल में हर जानवर का अपना एक इलाका होता है। अगर कोई दूसरा शिकारी जानवर उस इलाके में घुसने की कोशिश करता है, तो अक्सर खतरनाक लड़ाई देखने को मिलती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुओं के बीच हुई भयंकर भिड़ंत ने लोगों को हैरान कर दिया।

Leopard Fight Viral Video

तेंदुओं के बीच हुआ खूनी संघर्ष (Instagram/@latestkruger)

वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब हो रहा है वायरल

वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @latestkruger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह घटना साउथ अफ्रीका के मशहूर साबी सैंड (Sabi Sand) इलाके की है।

End of Feed