गजब! जब सड़क पर शख्स का तेंदुए से हुआ सामना, Viral Video देखकर आपके भी छूट जाएंगे पसीने

बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक का अचानक तेंदुए से सामना हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखकर युवक बाइक छोड़कर भाग निकला, जबकि जंगली जानवर कुछ देर तक सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल के पास बैठा रहा।

Leopard Viral Video: बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में रविवार को एक रोमांचक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। बिछिया-सुजौली मार्ग पर एक बाइक सवार युवक का अचानक तेंदुए से सामना हो गया, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान युवक अपनी मोटरसाइकिल से गिर पड़ा और जान बचाने के लिए वहां से भाग गया, जबकि तेंदुआ सड़क पर खड़ी बाइक के पास काफी देर तक बैठा रहा।

झाड़ियों से तेंदुआ अचानक निकला बाहर

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे एक युवक मोटरसाइकिल से बिछिया की ओर से सुजौली जा रहा था। जब वह बिछिया बाजार के नजदीक पहुंचा, तभी सड़क किनारे मौजूद झाड़ियों से एक तेंदुआ अचानक बाहर निकल आया। सामने जंगली जानवर को देखकर युवक घबरा गया और उसका संतुलन बिगड़ गया। वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। स्थिति को भांपते हुए युवक तुरंत मोटरसाइकिल छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ पड़ा।

End of Feed