Ladki Ka Desi Jugaad Video: भारत में 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। आप कहीं भी चले जाएं हर जगह आपको जुगाड़ (Jugaad Video) दिख जाएगा। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाते हैं। कई बार तो इस तरह का जुगाड़ लगाया जाता है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इसी कड़ी में एक लड़की ने बस में चढ़ने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसने लोगों की बोलती बंद कर दी। आलम ये है कि लड़की का वीडियो (Jugaad Viral Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।
लड़की ने तो माहौल बना दिया, (Photo Credit- Instagram)
ये वायरल वीडियो (Viral Video) कहां का है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, जिस अंदाज में लड़की बस में चढ़ रही थी उसने सबको चौंका दिया। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं बस में कितनी भीड़ है। काफी संख्या में लोग गेट पर लटके हुए हैं। आलम ये है कि बस में पैर तक रखने की जगह नहीं है। ऐसे में एक लड़की ने बस में चढ़ने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे लोग देखते रह गए। चलती बस में लड़की खिड़की से लटक गई और अंदर घुसने की कोशिश करने लगी। अंदर से किसी ने लड़की का एक हाथ पकड़ा और फिर वो जैसे-तैसे बस में चढ़ने लगी। काफी मशक्कत के बाद लड़की खिड़की के जरिए बस के अंदर पहुंच ही गई। देखें वीडियो...
लड़की ने माहौल बना दिया
लड़की का जुगाड़ देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर हो रहा है और यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। इस नजारे को देखकर तो कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'ghantaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों-करोड़ों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, लाखों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे जानलेवा बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि दीदी ने क्या धांसू जुगाड़ भिड़ाया है। वहीं, कुछ लोग गुस्सा भी कर रहे हैं।
