Dog Ka Video: कुत्तों का वीडियो बना रही थी लड़की, मिल गया जिंदगीभर के लिए खतरनाक सबक

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 27, 2022, 11:49 AM IST

Dog Ka Viral Video: एक लड़की मजे लेते हुए कुत्तों का वीडियो बना रही थी। लेकिन, अचानक कुत्तों ने लड़की पर हमला बोल दिया। बेचारी लड़की किसी तरह को खुद बचा पाई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्तों का वीडियो बनाना लड़की को पड़ा भारी
  • अचानक कुत्तों ने लड़की पर बोल दिया हमला
  • सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Dog Ka Viral Video: कई बार लोग अपने फायदे और मजे के लिए ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर काफी हैरानी होती है। इतना ही नहीं कई बार परिणाम काफी खतरनाक भी हो जाता है। एक लड़की कुछ ऐसा ही कर रही थी। लेकिन, परिणाम ऐसा हुआ जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी। आलम ये है कि लड़की का ये वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर इस पर चटकारे ले रहे हैं।

Dog Ka Video

कुत्तों का वीडियो बना पड़ गया भारी, (Photo Credit- Instagram)

आजकल लोगों को जहां मौका मिलता फोटो और वीडियो (Shocking Video) बनाने लगते हैं। कुछ लोग तो जान पर खेलकर वीडियो (Animal Viral Video) बनाते हैं। इस वायरल वीडियो में एक लड़की कुत्तों का वीडियो बनाने के लिए उनके बीच पहुंच गई। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं काफी संख्या में कुत्ते खड़े हैं और लड़की उनके बीच पहुंचकर वीडियो बना रही है। लड़की मजे लेते हुए वीडियो शूट करने लगती है। लेकिन, अचानक पीछे से एक कुत्ता लड़की पर हमला कर देता है। इसके बाद सभी कुत्ते लड़की के पीछे पड़ जाते हैं। परिणाम ये होता है कि लड़की कुत्तों के बीच बुरी तरह फंस जाती है। हालांकि, किसी तरह वो खुद को बचा लेती है।

End of Feed