Viral Video: लड़के पर चढ़ा किंग खान का ऐसा बुखार, गाया 'जालिमा' गाना, देख आप भी हो जाएंगे फैन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 14, 2023, 09:45 AM IST

सोशल मीडिया पर एक कोरियन लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरूख खान के फिल्म रईस का गाना गाता नजर आ रहा है। ऐसे में इंटरनेट पर यह वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कोरियन लड़का
  • शख्स ने गाया 'जालिमा' गाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Korean Boy Sangs Zalima Song: किंग खान के फैंस सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। ये बातें तो आपने हजारों दफा सुनी होगी लेकिन कभी उनके किसी विदेशी फैंस को देखा है, जिसमें शाहरूख को लेकर दीवानगी नजर आई हो। आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे हैं जो इंडिया का नहीं बल्कि कोरिया का है। जी हां, किंग खान का ये कोरियन फैन उनके गाने पर गुनगुनाता नजर आ रहा है।

Korean Boy Sangs Zalima Song

कोरियन लड़के ने गाया 'जालिमा' गाना (Image Credit : mylovefromkorea17/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कोरियन लड़का शाहरूख के रईस फिल्म के 'जालिमा' गाने पर गाना गाता नजर आ रहा है। ये वीडियो उसकी वाइफ ने शेयर की है, जो भारतीय मूल की हैं, जिनका नाम नेहा अरोड़ा है। वहीं, कोरियन लड़के का नाम जोंगसू है। आपको बता दें, जोंगसू ने काफी बेहतरीन तरीके से इस गाने को गाया है, ऐसे में उसका ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।

End of Feed