बच्चे मन के सच्चे वाली बात तो आपने जरूर सुनी होगी। इनका निश्छल मन इतना मासूम होता है कि इनकी मासूमियत के सामने पत्थरदिल इंसान का भी दिल पिघल जाए। हाल में कुछ ऐसे ही नन्हे-मुन्ने बच्चों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे पुलिस के जवानों को 'जय हिंद' बोलकर उनसे उनकी ही बंदूक चलाने को मांग लेते हैं। वीडियो में बच्चों की मासूमियत को देख हर कोई अपना दिल हार बैठेगा।
पुलिस वाले और बच्चों का यह प्यारा वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@log.kya.kahenge)
ये भी पढ़ें: 'ये किस लाइन में आ गए आप', नौकरी छोड़ वकील बन गए IIT Kanpur के प्रोफेसर, दोस्त ने शेयर की चौंकाने वाली स्टोरी
बच्चों ने पुलिस वालों से मांग ली उनकी बंदूक
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रास्ते से पुलिस के कुछ जवान गुजर रहे होते हैं। तभी सड़क किनारे खड़े छोटे बच्चे उन पुलिस के जवानों को 'जय हिंद' बोलते हैं और फिर उनके कंधे में लटके बंदूकों को देख पूछते हैं कि ये क्या है? इस पर पुलिस वाले जवाब देते हैं कि ये तो वेपन (बंदूक) है। फिर वे बच्चे उनसे हाथ फैलाकर उनकी ही बंदूक चलाने को मांग लेते हैं। बच्चों की ये बातें सुनकर पहले तो पुलिस वाले उन्हें 'जय हिंद' बोलते हैं और फिर वे बच्चों को बोलते हैं कि 'नहीं, ये अभी नहीं चलाना है।' इस पर बच्चे बोलते हैं कि 'हमें यही वाला चलाना है।' जिसके बाद पुलिस वाले हंसते हुए आगे बढ़ जाते हैं। अब उन बच्चों को क्या पता कि उन बंदूकों को चलाने से किसी की जान भी जा सकती है। बच्चे तो बहुत भोले-भाले होते हैं। उन्हें सही-गलत का फर्क क्या पता।
वीडियो देख लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @log.kya.kahenge नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जहां लोग बच्चों की मासूमियत पर अपना दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में लिखे टाइटल से यह पता चलता है कि यह वाकया बिहार का है। वहीं, वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "देशभक्ति ऑन टॉप।" वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यही बच्चे आगे चलकर देश के लिए कुछ करेंगे।" दूसरे ने लिखा, "बिहार में लड़कों का पहला प्रेम बंदूक ही है, भले ही वह खिलौने वाली हो या असली।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
