फेमस खाटू श्याम मंदिर के बाहर भिखारी बन शख्स ने कमाए इतने पैसे, जानकर आपकी भी फटी रह जाएंगी आंखें

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक शख्स खाटू श्याम मंदिर के बाहर नकली भिखारी बनकर बैठ जाता है। पूरे दिन भीख मांगने के बाद उसकी कमाई 4,500 रुपये निकलती है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर हर दिन अलग-अलग चीजें देखने को मिलती है। आप भी तो सोशल मीडिया का आए दिन इस्तेमाल करते होंगे और आप ये भी देखते होंगे कि एक दिन में जितनी रील्स सोशल मीडिया पर डाली जाती है, उतनी तो हम देख भी नहीं पाते हैं। सुबह से लेकर शाम तक कई सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते रहते हैं और उसमें से कुछ ऐसे होते हैं जो जमकर वायरल होते हैं। इस समय ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।

fake Beggar viral

खाटू श्याम मंदिर बाहर शख्स बना भिखारी(X/@introvert_hu_ji)

एक दिन की कमाई जान आप भी होंगे हैरान

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स खाटू श्याम मंदिर जाता है। वहां पर वह मंदिर के बाहर नकली भिखारी बनता है और लोगों से भीख मांगने लगता है। उसकी एक दिन की कमाई जानकर आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। वीडियो में आप देखेंगे शख्स कह रहा होता है कि वो आज देखेगा कि मंदिर के बाहर भीख मांगकर कितने पैसे मिलते हैं। इसके बाद उसका एक दोस्त उसके कपड़े को फाड़ता है ताकि लोग उसे भिखारी समझ सकें। इसके बाद वो एक कटोरा लेकर लोगों के पास जाकर भीख मांगने लगता है।

End of Feed