Viral Video: “ऐसे लोग ही दुनिया बनाते हैं खूबसूरत”, शख्स ने ऑटो को बना डाला मिनी लाइब्रेरी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक ऑटो ड्राइवर ने अपने ऑटो को एक छोटी सी लाइब्रेरी में बदल दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान और खुश हो रहा है।

कुछ लोग इस दुनिया को बेहतर बनाने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करते हैं। अब आप इस ऑटो वाले भैया को ही देख लीजिए, जिन्होंने अपेन ऑटो के अंदर ही मिनी लाइब्रेरी बना रखा है। इनके ऑटो में बैठने वाली सवारियों के लिए टाइमपास करने के लिए किताबें मिल जाती हैं। लोग अपने सफर को किताबें पढ़कर शानदार और यादगार बनाते हैं। हाल में इस ऑटो और उसके ड्राइवर का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

karnataka auto driver mini library viral video

शख्स ने अपनी ऑटो को बना दिया लाइब्रेरी (Instagram/@by.nanthithaparkavi)

शख्स ने ऑटो को बना दिया लाइब्रेरी

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि ऑटो ड्राइवर ने अपनी ऑटो में ड्राइवर सीट के पीछे एक छोटा सा रैक लगाया गया है, जिसमें अलग-अलग तरह की किताबें बड़ी अच्छे तरीके से सजाकर रखी गई हैं। ऑटो में बैठने वाले यात्री अपनी यात्रा के दौरान इन किताबों को पढ़ सकते हैं और समय का सदुपयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस ऑटो को और खास बनाने के लिए रंग-बिरंगे बुकमार्क भी लगाए गए हैं, जो देखने में बहुत सुंदर लग रहे हैं। साथ ही, एक छोटा सा कैंडी जार भी रखा गया है, जिससे यात्री मुफ्त में टॉफी ले सकते हैं। साथ ही ऑटो के पीछे एक अच्छा सा मैसेज भी लिखा हुआ है। जिसमें लिखा है कि पैसा एक दवा है, जो लोगों के हर जख्म को भर देता है। यह छोटी-छोटी चीजें इस ऑटो की सवारी को और भी यादगार और शानदार बना देती हैं।

End of Feed