Bhuban Badyakar New Album: कच्चा बादाम गाना तो आप सबको याद होगी। वहीं, उसे गाने वाले भुवन बड्याकर को कौन भूल सकता है। इस गाने के जरिए वो रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गए। उनका वीडियो (Viral Video) पूरी दुनिया में वायरल हुआ था और लोगों ने काफी पसंद किए भी किए थे। इतना ही नहीं उनके गाने पर लाखों रील्स भी बने। कई लोग तो उस गाने पर रील्स बनाकर स्टार हो गए। वहीं, एक बार फिर भुवन धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अब वो मूंगफली नहीं बेचेंगे और जल्द ही उनका एलबम आने वाला है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
फिर धमाल मचाएंगे भुवन
कच्चा बादाम (Kacha Badam Viral Video) फेम भुवन जल्द ही एक बार फिर धमाल मचाने वाले हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो एक और एलबम लेकर आने वाले हैं, जो काफी दिलचस्प है। उन्होंने बताया कि इस एलबम का नाम है, 'मैं मूंगफली नहीं बेचूंगा'। भुवन ने बताया कि इस एलबम के जरिए जिंदगी के सारे स्ट्रगल को जिक्र करने वाले हैं। इतना ही नहीं इस गाने के जरिए वो उस सफर के बारे में भी बताएंगे जब वो एक स्टार नहीं बल्कि आम इंसान थे। भुवन ने कहा, 'मेरे पास समय नहीं है, इसलिए मैं मूंगफली नहीं बेचना चाहता'। फिलहाल, भुवन बंगाल टूर पर हैं और एक थिएटर ग्रुप के साथ जुड़े हैं।
धमाल मचान के लिए तैयार हैं भुवन
गौरतलब है कि भुवन घूमघूम कर मूंगफली बेचते हैं और कच्चा बादाम गाने को अनोखे अंदाज में गाते थे। लोगों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद वो स्टार बन गए। करोड़ों लोगों ने उनका वीडियो देखा। बड़े-बड़े दिग्गज ने उनके गाने पर रील्स बनाए। अंजली अरोड़ा भी उसी गाने से सोशल मीडिया पर फेमस हुई थी। अब लोगों को बेसब्री से उनके नए गाने का इंतजार है। देखने वाली बात ये होगी उनके नए अंदाज और गाने को लोग कितना पसंद करते हैं।
