Video: मिल गया दुनिया का सबसे बड़ा जुगाड़ू इंसान, मोबाइल का टच नहीं कर रहा था काम, तभी माउस लगाकर चला दिया फोन

Jugaad Video: वीडियो में आप देखेंगे कि एक आईफोन की हालत खस्ता है और स्क्रीन टूटी हुई है। इसके साथ उसका टच भी काम नहीं कर रहा है। इसके बाद युवक एक 'वायर्ड माउस' निकालता है और फोन में लगा देता है। इसके बाद स्क्रीन चलने लगती है।

Jugaad Video: आपने इस धरती पर बड़े-बड़े जुगाड़ू देखे होंगे। कई लोग जुगाड़ से बड़े से बड़ा कारनामा बेहद ही आसानी से कर दिखाते हैं। कई लोग तो सस्ते में इतना बड़ा जुगाड़ कर दिखाते हैं, जिस काम को करने के लिए हजारों रुपये खर्च होते। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त जुगाड़ वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो न सिर्फ वायरल हो रहा है, बल्कि तहलका मचा रहा है।

video (1)

जुगाड़ से चला दी टूटी स्क्रीन (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर सन्न रह जाएंगे

हम सभी जानते हैं कि iPhone काफी महंगा आता है। इसके साथ ही उसकी स्क्रीन भी काफी महंगी आती है। उसकी स्क्रीन टूटना किसी हार्ट-अटैक की तरह होता है। उसकी स्क्रीन ठीक कराने का खर्चा इतना अधिक होता है कि उतने में एक नया एंड्रॉयड फोन खरीद ले इंसान। जब कोलकाता के रहने वाले एक इंसान के आईफोन की स्क्रीन खराब हुई तो उसने जो किया, उसे देखकर लोग हैरान हो गए हैं। दरअसल, खराब स्क्रीन की समस्या से निपटने के लिए शख्स ने बहुत ही अनोखा जुगाड़ लगाया। देखें वीडियो-

End of Feed