PM Modi Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो शेयर होते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें हर तरह के मामले शामिल होते हैं। बुधवार से सोशल मीडिया पर जिस वीडियो की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है पीएम मोदी का 'मेलोडी चॉकलेट' वाला वीडियो। इस वीडियो ने तो लोगों के बीच तहलका मचा दिया है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और इस पर अब रिल्स भी बना रहे हैं। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया था,जिस इतने व्यूज आए हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं।
पीएम मोदी वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वैसे तो सेलिब्रिटियों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब भी कुछ हटकर करते हैं, तो सबसे ज्यादा उसी की चर्चा होती है। मेलोडी चॉकलेट वाले वीडियो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वहीं, इससे पहले पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान जब प्रधानमंत्री अचानक सड़क किनारे झालमुड़ी खाने पहुंचे थे, तो उसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। हर तरफ झालमुड़ी की ही चर्चा होने लगी थी, जैसे अभी मेलोडी चॉकलेट की हो रही है। आप सबने पीएम मोदी के दोनों वीडियो जरूर देखे होंगे। लेकिन, क्या ये जानते हैं अब तक दोनों में से किस वीडियो पर सबसे ज्यादा व्यूज आए हैं। ज्यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते होंगे। पहले आप दोनों वीडियो को देखें...
पीएम मोदी का डबल धमाका
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। लेकिन, सबसे ज्यादा वायरल मेलोडी चॉकलेट वाला वीडियो हुआ है। 24 घंटे के अंदर इस वीडियो पर 184 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं, झालमुड़ वाले वीडियो इतने दिनों में 161 मिलियन व्यूज आए हैं। झालमुड़ी वाले वीडियो को 9.2 मिलियन लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, मेलोडी वाले वीडियो को 9.7 मिलियन लोग पसंद कर चुके हैं। इससे आप अंदाज लगा सकते हैं इंस्टाग्राम पर किस वीडियो ने बाजी मारी है। इतना ही नहीं दोनों वीडियो पर लाखों लोगों ने कमेंट भी किए हैं।
