सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो सीधे हमारे दिल को छू जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वॉलीबॉल मैच के दौरान एक प्लेयर की गलती से बॉल मैच रेफरी को जा लगी, जिसके बाद वह प्लेयर डाइव मारते हुए नतमस्तक होकर उस महिला रेफरी से माफी मांगने पहुंच गया। फिलहाल, प्लेयर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उसकी तहजीब की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
कोर्ट साइड खड़ी महिला रेफरी को लगी बॉल, यूजी निशिदा ने खास अंदाज में मांगी माफी (Instagram/@indianscanvas)
ये भी पढ़ें: पुरुषों को अपनी तरफ आर्कषित करने का कोर्स बेचती थी महिला, दखते ही देखते कमा लिए करोड़ों रुपए
मैच रेफरी को जा लगी बॉल
वीडियो में दिख रहा प्लेयर कोई और नहीं बल्कि जापान के वॉलीबॉल स्टार प्लेयर यूजी निशिदा हैं, जिन्होंने मैच में ना सिर्फ एक प्वाइंट जीता बल्कि अपनी इस तहजीब से पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। 1 फरवरी 2026 को जापान के कोबे में हुए वॉलीबॉल ऑल स्टार इवेंट के हाफ टाइम सर्विंग चैलेंज के दौरान यूजी निशिदा से एक सर्व थोड़ी सी गलत दिशा में चली गई, जिससे बॉल सीधे जाकर कोर्ट साइड में खड़ी जज को जा लगी, जिसके बाद अगले ही पल यूजी ने दौड़ते हुए डाइव लगा दी और सरकते हुए नतमस्तक होकर उस महिला रेफरी के चरणों में जा पहुंचे। उनके इस तरह से माफी मांगने के अंदाज को देख पूरी दुनिया उनकी तारीफ करने से थक नहीं रही है।
वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
वॉलीबॉल स्टार प्लेयर यूजी निशिदा के इस माफी मांगने के अंदाज से महिला रेफरी भी प्रभावित हुईं और उन्होंने भी मुस्कुराते हुए अपना सिर झुकाकर उनकी माफी मंजूर कर ली। निशिदा के माफी मांगने का यह स्वीट गेस्चर जापान के डोगोजे कल्चर से प्रेरित था। यूजी निशिदा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल है, जिसे देख लोग इस महान खिलाड़ी के महान होने के पीछे की वजह उनकी विनम्रता को बताते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया के लगभग हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल है। हमने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @indianscanvas से लिया है, जिसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 18 लाख लोगों ने लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
