VIDEO: महंगे जिम और फैंसी डाइट की नहीं पड़ती जरूरत! जापानी लोगों की फिटनेस का सीक्रेट आया सामने

न जिम, न महंगे सप्लीमेंट्स, फिर भी जापानी लोग इतने फिट कैसे रहते हैं? जापान में रहने वाली भारतीय महिला ने वायरल वीडियो में उनकी लाइफस्टाइल, खान-पान और लंबी उम्र का खास राज बताया।

आज के समय में फिट रहने के लिए लोग जिम की महंगी मेंबरशिप लेते हैं, डाइट प्लान फॉलो करते हैं और तरह-तरह के सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में जापान में रहने वाली एक भारतीय महिला ने बताया कि वहां के गांवों में रहने वाले लोग बिना महंगे जिम और खास डाइट के भी कैसे स्वस्थ और फिट रहते हैं।

indian woman reveals japan village lifestyle viral video

जापानी लोगों के फिट रहने का राज क्या है? इस पर महिला ने एक वीडियो बनाकर शेयर किया है। (Instagram/@nkprajapati4905)

वीडियो में महिला ने बताया जापानियों के फिट रहने का सीक्रेट

महिला वीडियो (Video) में जापान के एक शांत गांव की झलक दिखाती हैं। वह बताती हैं कि शाम के करीब 7 बजे ही पूरा गांव शांत हो जाता है। लोग अपने रोज के काम खत्म करके जल्दी घर लौट आते हैं। वहां देर रात तक जागने की आदत नहीं है। लोग समय पर खाना खाते हैं और जल्दी सो जाते हैं। यही उनकी अच्छी सेहत की सबसे बड़ी वजह मानी जाती है।

End of Feed