ट्रक में लगी आग तो ड्राइवर खुद लेकर पहुंचा फायर स्टेशन, Video हुआ वायरल

आग से लिपटी एक ट्रक को सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ते देखा गया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि इस ट्रक में आग लगने के बाद ट्रेक का ड्राइवर खुद उसे भगाते हुए फायर स्टेशन जा पहुंचा।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक शकरकंद से भरे ट्रक में आग लगने के बाद ट्रक का ड्राइवर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाने के बजाय उसे खुद ड्राइव करते हुए फायर स्टेशन जा पहुंचा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रक आग का गोला बना तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ड्राइवर सड़क पर उस ट्रक को फुल स्पीड से भगाते जा रहा है। सड़क पर आग के अंगारे बरसते जा रहे हैं। वह ट्रक को तब तक नहीं रोकता जब तक वह फायर स्टेशन नहीं पहुंच गया।

ट्रक में लगी आग (X/@sciencegirl)

ट्रक में लगी आग (X/@sciencegirl)

ये भी पढ़ें:

कब और कहां की है यह घटना?

घटना इसी साल 12 मार्च को घटी। जहां जापान के कुमाटो की सड़कों पर आग की लपटों से घिरा ट्रक पूरी तेज रफ्तार में भाग रही है। ट्रक के अंदर शकरकंद भरा हुआ था। ट्रक में आग लगने के बाद 70 साल के ट्रक ड्राइवर ने फायर डिपार्टमेंट को कॉल करने के बजाय खुद ट्रक चलाकर वहां पहुंचना सही समझा। फायर स्टेशन पहुंचने के बाद फौरन ट्रक में लगी आग को बुझाया गया और ड्राइवर सुरक्षित बच निकला।

End of Feed