100 मीटर तक चार पैरों से लगाई दौड़, जापान के इस एथलीट ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

जापान के एथलीट रयूसेई योनी ने एक अनोखा कारनामा करके दिखाया है। जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। उन्होंने चारों पैरों (ऑल फोर्स) पर 100 मीटर की दौड़ सिर्फ 14.55 सेकंड में पूरी कर ली और अमेरिकी एथलीट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दो पैरों से 100 मीटर रेस का वर्ल्ड रिकॉर्ड की अगर बात करें तो यह दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट के नाम दर्ज है। उसेन बोल्ट ने साल 2009 में बर्लिन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 9.58 सेकंड में दौड़ पूरा कर यर रिकॉर्ड अपने नाम किया था। तब से यह आज भी कायम है। पर क्या कभी आपने चार पैरों के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में पढ़ा है या सुना है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। यह कारनामा हाल ही में जापान के एक एथलीट ने पूरा किया है। जापान के एथलीट ने सभी चार लिंगी दौड़ में 100 मीटर को 14.55 सेकंड में पूरा किया है।

_Guinness World Record 2025

जापान के इस एथलीट बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड (फोटो - Instagram - Guinness World Records)

रयूसेई योनी एक जापानी खिलाड़ी और एथलीट हैं। जिन्होंने सितंबर 2025 में चारों पैरों पर सबसे तेज 100 मीटर दौड़ वह भी मात्र 14.55 सेकंड में पूरा किया। ऐसे करते ही उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। 22 साल के इस खिलाड़ी के रिकॉर्ड तोड़ने वाले कारनामे को पूरी दुनिया में सराहा गया। साथ ही मान्यता भी मिली। बता दें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक यह रिकॉर्ड लगभग दो दशकों से खासकर जापान में लोकप्रिय रहा है और यह देखना प्रभावशाली है कि लोगों ने इस समय में कितना सुधार किया है।

End of Feed