Bollywood का जादू जापान तक! फिल्म सिटी पहुंचे जापानी राजदूत, सितारों की तस्वीरों के सामने खिंचवाई फोटो

जापान के राजदूत ओनो केइची ने मुंबई की फिल्म सिटी का दौरा कर बॉलीवुड फिल्मों के निर्माण का अनुभव लिया। जानिए उन्होंने भारतीय सिनेमा और भारत-जापान सहयोग पर क्या कहा।

बॉलीवुड (Bollywood) का जादू सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में देखने को मिलता है। हिंदी फिल्मों के गाने, कलाकारों का अंदाज और फिल्मों की कहानियां विदेशी लोगों को भी खूब पसंद आती हैं। अब इसी फिल्मी दुनिया का अनुभव करने भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची मुंबई की मशहूर फिल्म सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखा और भारतीय सिनेमा के माहौल को महसूस किया।

japan ambassador ono keiichi mumbai film city visit praised bollywood

मुंबई फिल्म सिटी में जापानी राजदूत ओनो केइची (X/@JapanAmbIndia)

एक्स पर शेयर की अपनी तस्वीरें

राजदूत ने अपने इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर कीं। उनके पोस्ट के सामने आने के बाद यह दौरा चर्चा में आ गया। खास बात यह है कि उन्होंने अगले साल भारत और जापान के रिश्तों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनोरंजन के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की उम्मीद भी जताई।

End of Feed