आलीशान घर में दिखा Iron Man स्टैच्यू, लोग बोले- मार्वल का सीक्रेट होम तो नहीं! देखें Viral Video

Viral Video: गुरुग्राम का एक मकान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। घर के बड़े शीशे के ठीक पीछे मशहूर सुपरहीरो 'आयरन मैन' का लाइफ-साइज स्टैच्यू लगा हुआ है, जो सड़क से साफ नजर आता है।

Viral Video: मार्बल सिनेमैटिक यूनिवर्स और 'टॉनी स्टार्क' यानी आयरन मैन (Iron Man Video) के दीवानों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। लेकिन, हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऐसा फैन सामने आया है, जिसकी दीवानगी देखकर आप भी कहेंगे कि यह तो असली टॉनी स्टार्क का भारतीय हेडक्वार्टर है। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुरुग्राम के एक बेहद सुंदर और आधुनिक घर का दृश्य दिखाया गया है। सड़क से जब आप इस घर की तरफ देखते हैं, तो बाहर से सब कुछ नॉर्मल और आलीशान नजर आता है। लेकिन, जैसे ही जूम इन करके घर के ऊपरी हिस्से के बड़े से ग्लास विंडो पर ध्यान जाता है, देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं।

End of Feed