Viral Video Today: प्रयागराज में संपन्न हुए महाकुंभ ने देश को कई ऐसे चेहरे दिखाए जो रातों-रात स्टार बन गए। इनमें फूल-माला बेचने वाली मोनालिसा (Monalisa Latest Video) भी आपको जरूर याद होंगी। वही मोनालिसा जिन्होंने अपनी सागर जैसी आंखों से सोशल मीडिया को दीवाना बना दिया। महाकुंभ में ही लोग उनके साथ सेल्फी लेने और रील्स बनाने को आतुर नजर आए। अब महाकुंभ खत्म होने के इतने दिनों बाद भी मोनालिसा का क्रेज कम नहीं हुआ है।
इंटरनेट पर वायरल हुआ मोनालिसा का नया वीडियो। (Photo/Instagram)
मोनालिसा ने कराया एड शूट
सोशल मीडिया में उनकी तस्वीरें और वीडियो आए दिन शेयर होते हैं जो नेटिजन्स को खूब पसंद आते हैं। अभी मोनालिसा के फोटोशूट का नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो ने अपलोड होने के बाद ही धमाल मचा दिया। वायरल वीडियो में उनकी खूबसूरती देखकर किसी को भी 440 वोल्ट का झटका लग सकता है। मालूम वीडियो किसी कंपनी के एड शूट से जुड़ा है, जिसमें मोनालिसा वेस्टर्न ड्रेस में नजर आती हैं।
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
एड के लिए मोनालिसा को इस कदर तैयार किया गया है कि एक बार उन्होंने पहचानना मुश्किल होता है। यकीन नहीं होता कि ये वहीं मोनालिसा हैं जो कुछ समय पहले फूल-माला बेचकर अपना गुजारा करती थीं। मोनालिसा के इस वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर ameradiamonds नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
