Interesting Facts: ट्रेन में अगर सफर करते वक्त विंडो सीट मिल जाए तो सफर और भी सुहाना हो जाता है। ट्रेन में खिड़कियां हवा आने और बाहर के नजारे का लुत्फ उठाने के लिए होती है। जबकि दरवाजे से लोग ट्रेन में अंदर घुसते और बाहर निकलते हैं। मगर, सोचिए अगर ट्रेन में कोई दरवाजा और खिड़की ही ना हो तो फिर कैसा लगेगा। दरवाजे और खिड़कियों के बिना ट्रेन भला किस काम की। लेकिन भारत में एक ट्रेन ऐसी भी चलती है जिसमें एक भी दरवाजा और खिड़की नहीं होती। क्या आप इस ट्रेन के बारे में जानते हैं? अगर नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको इस ट्रेन के बारे में बता देते हैं।
इस ट्रेन के दरवाजे और खिड़कियां सील होती हैं (Image Credit - iStock)
ये भी पढ़ें:
कौन सी है यह ट्रेन?
बिना दरवाजे और खिड़कियों वाली इस ट्रेन का नाम NMG (New Modified Goods Train) है। यह एक मालगाड़ी है, जिसे खासतौर पर भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने कीमती सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए बनाया है। इस ट्रेन के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह से सील कर दी जाती हैं क्योंकि इस ट्रेन से महंगी चीजों का ट्रांसपोर्ट होता है। जैसे कार, ट्रैक्टर, बाइक्स और अन्य कीमती वस्तुएं। ऐसे में चोरी या किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए इस ट्रेन के दरवाजे और खिड़कियों को सील कर बंद कर दिया जाता है।ट्रेन (Image Credit - iStock)
