इस धरती पर खुश रहने के लिए सबसे जरूरी होता है अपनों का साथ। यह बात सिर्फ इंसानों पर ही नहीं पशु-पक्षियों पर भी लागू होती है। इसी बात को शत-प्रतिशत सच साबित करता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां कुछ कौवे बर्फ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
बर्फीली ढलान पर खेलते कौवे (X/@Thebestfigen)
बर्फीली पहाड़ियों पर मस्ती करते नजर आए कौवे
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि कुछ कौवे आपस में बच्चों की तरह बर्फ में खेल रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कौवे बर्फीली ढलान से बार-बार सरक रहे हैं और फिर वापस ऊपर चढ़ जा रहे हैं। देखने में उनका यह खेल ऐसा लग रहा है जैसे छोटे बच्चे आपस में खेल रहे हों। इस दौरान वे कौवे बर्फ पर लुढ़कते, कूदते और एक दूसरे के साथ खेलते हुए खूब मजे ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें: तपती धूप में खुद पर पानी डालकर काम करते दिखे मजदूर, वायरल Video ने झकझोर दिया लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
वीडियो (Video) में दिख रहा यह नजारा देखने में इतना प्यारा है कि इसे देखने वाला हर एक इंसान अपने आप ही मुस्कुरा उठेगा। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Thebestfigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि बर्फ में कौवों के इस खेल का नाजारा कनाडा के वैंकूवर के पास बर्फ से ढके पहाड़ों का है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इस वीडियो ने उसका दिन बना दिया। वहीं, दूसरे ने लिखा, "प्रकृति ही सबसे अच्छा थैरेपिस्ट है।" तीसरे ने लिखा, "इन कौवों का वीडियो देख एक बात तो समझ आ गई कि खुश रहने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
