India Highest Airport: भारत का सबसे ऊंचा एयरपोर्ट, जहां हर फ्लाइट बन जाती है एडवेंचर

India Highest Airport: लेह का कुशोक बकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट भारत का सबसे ऊंचा वाणिज्यिक हवाई अड्डा है, जो समुद्र तल से 3,256 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

India Highest Airport: भारत का सबसे ऊंचा वाणिज्यिक हवाई अड्डा कुशोक बकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट (Kushok Bakula Rimpochee Airport) है, जो लेह (लद्दाख) में स्थित है। यह एयरपोर्ट समुद्र तल से लगभग 3,256 मीटर (करीब 10,682 फीट) की ऊंचाई पर बना हुआ है। इतनी अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यह न केवल भारत का, बल्कि दुनिया के सबसे ऊंचे कमर्शियल एयरपोर्ट्स में भी गिना जाता है। इस एयरपोर्ट की सबसे खास बात इसकी लोकेशन है। यह चारों तरफ से ऊंचे-ऊंचे हिमालयी पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां का मौसम भी काफी ठंडा और बदलता रहने वाला होता है।

India highest airport

पहाड़ों के बीच बना ये एयरपोर्ट (Photo: iStock)

लेह एयरपोर्ट पर लैंडिंग करना पायलट्स के लिए आसान नहीं

ऊंचाई ज्यादा (bharat ka sabse ooncha airport) होने की वजह से यहां हवा पतली होती है, जिससे विमान को उड़ान भरने और लैंडिंग करने में सामान्य जगहों की तुलना में ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है। लेह एयरपोर्ट पर लैंडिंग करना पायलट्स के लिए आसान काम नहीं होता। यहां रनवे छोटा है और आसपास ऊंचे पहाड़ हैं, इसलिए विमान को बहुत सटीक तरीके से उतारना पड़ता है। खराब मौसम, तेज हवाएं और कम दृश्यता भी कई बार चुनौती बढ़ा देते हैं। इसी वजह से यहां सिर्फ अनुभवी पायलट्स को ही उड़ान भरने की अनुमति दी जाती है।

End of Feed