Viral Video: आजकल हवाई यात्रा के दौरान प्लेन के अंदर मिलने वाले महंगे और बेस्वाद खाने की शिकायतें अक्सर देखने को मिलती हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक नए वीडियो (Trending Video) ने इस पूरी बहस को एक बेहद मजेदार और देसी मोड़ दे दिया है। एक बुजुर्ग भारतीय दंपत्ति का वीडियो तहलका मचा रहा है, जिन्होंने फ्लाइट के महंगे खाने को दरकिनार करते हुए 35,000 फीट की ऊंचाई पर 'घर का स्वाद' चखना सही समझा। इतना ही नहीं लोग इस पहल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
बुजुर्ग कपल का देसी अंदाज (तस्वीर साभार- @naughtyworld)
ये भी पढ़ें - बारिश में चप्पल पहन ड्यूटी कर रहा था डिलीवरी बॉय, शख्स का दिल पिघला तो दे डाले अपने ब्रांडेड जूते, दिल जीत लेगा वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला अपनी साड़ी के पल्लू से लिपटे घर के पराठे निकालती हैं। इसके बाद वह फ्लाइट की ट्रे टेबल पर बाकायदा एक स्टील की थाली सजाती हैं। थाली में एक तरफ लजीज सब्जी, दही और पराठे रखे जाते हैं। इसके बाद बुजुर्ग महिला और उनके पति बड़े प्यार और सादगी से हाथ से खाना खाते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, दोनों के चेहरे पर घर के बने खाने का जो सुकून दिख रहा है, उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देखें वीडियो...
इंडियन कपल ने जीता दिल
वीडियो देखकर आप भी भावुक हो गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को naughtyworld नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो वायरल होने पर लोग जमकर इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हवाई जहाज में एयरलाइन का बेस्वाद सैंडविच खाने से तो हजार गुना बेहतर है कि बंदा पेट भरकर घर का शुद्ध खाना खाए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारतीय माता-पिता चाहे ट्रेन में हों या प्लेन में, अपने साथ घर का खाना ले जाना कभी नहीं भूलते। यह हमारी संस्कृति और प्यार है। अक्सर लोग प्लेन में सफर करते वक्त दूसरों को देखकर हिचकिचाते हैं या दिखावे के चक्कर में एयरलाइन का खाना खरीद लेते हैं। लेकिन इस बुजुर्ग दंपत्ति ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी सहूलियत और पसंद को प्राथमिकता दी। उनका यह अंदाज यह सिखाता है कि सादगी से बढ़कर कुछ नहीं होता।
