Viral Video Today: भारतीय नागरिक दुनिया के करीब सभी देशों में मौजूद हैं। विदेशों में रहकर उन्होंने खूब नाम कमाया और भारत का नाम रोशन किया है। मगर इसके उलट कुछ लोग ऐसे भी हैं जो देश का नाम खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अभी विदेश में पहुंचे एक ऐसे ही भारतीय लड़के का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें लड़का विदेशी धरती पर ऐसी खराब हरकत करता है कि उसपर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने उसका वीजा रद्द करने की मांग तक कर डाली।
विदेश में खराब हरकत करते हुए लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। (Instagram/Feminism Social)
फुटपाथ पर करने लगा डांस
वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़का विदेशी धरती पर फुटपाथ पर रील शूट करता है। उसकी वजह से रास्ते से गुजर रहे लोगों को खूब परेशान होती है। हैरान होंगे लड़के को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लड़का बस बैकग्राउंड में बज रहे म्यूजिक पर थिरकता रहता है। वीडियो में देखेंगे उसके ऐसे व्यवहार की वजह से कई लोगों को परेशान होती है। मगर लड़के को इससे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता।
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
विदेश में लोगों को परेशान करते हुए लड़के का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोगों ने उसपर जमकर भड़ास निकाली। कई लोगों ने उसे वीजा मिलने पर ही सवाल उठा दिए। ऐसे ही एख यूजर ने लिखा कि इसे वीजा कैसे मिल गया। एक कमेंट में तुरंत उसका वीजा रद्द करने की मांग कर डाली। मालम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर Feminism Social नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। स्पष्ट कर दें टाइम्स नाउ नवभारत स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
