Indian Army ने पुराने ब्रिज को बना दिया शानदार कैफे, Video देख आप भी उनकी क्रिएटिविटी को करेंगे सलाम

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो इस वक्ते काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह भारतीय सेना द्वारा बनाए गए एक कैफे को दिखा रही है। महिला वीडियो में बता रही है कि इस कैफे को पुराने और बेकार पड़े पुल को बदलकर बनाया गया है। इस कैफे को देख लोग भारतीय सेना की नेक्स्ट लेवल क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं।

भारतीय सेना सिर्फ देश की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि कई बार ऐसे काम भी करती है जो लोगों को हैरानी में डाल देते हैं। हाल में एक ऐसा ही नमूना सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में बने एक पुराने और बेकार पुल को अपनी क्रिएटिविटी से बेहद ही खूबसूरत कैफे में बदल दिया।

पुराने ब्रिज पर बना कैफे (X/@MyGovArunachal)

पुराने ब्रिज पर बना कैफे (X/@MyGovArunachal)

नदी के ऊपर बना है बॉर्डर ब्रियू कैफे (X/@flyingpebbles)

भारतीय सेना ने प्रकृति की गोद में बनाया शानदार कैफे

इस कैफे को घूमने आई एक महिला ने इसका वीडियो अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। जहां महिला ने इस कैफे की खूबसूरती को दिखाते हुए इसके बारे में कई गजब की बातें बताईं। महिला ने वीडियो में बताया कि इस कैफे का नाम बॉर्डर ब्रू कैफे है। जो कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के जेमिथांग इलाके में स्थित है। महिला ने वीडियो में आगे यह भी बताया कि यहां पहले एक बेली ब्रिज हुआ करता था, जो बेकार जंग खा रहा था। इस ब्रिज का कोई इस्तेमाल नहीं था। बाद में इस ब्रीज को भारतीय सेना ने सिर्फ 31 दिनों के अंदर एक शानदार कैफे में बदल डाला।

End of Feed