Viral Video: भारतीय सेना के जवान बर्फीली तूफान में भी देश की सीमा पर तैनात हैं, तभी हम अपने घरों में सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें भारतीय सेना के जवान बर्फीले तूफान में बिना डगे, बिना डरे हमारे देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार खड़े रहते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में भारतीय सेना के जवान बर्फ के मैदान में कुछ ऐसा करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।
भारतीय सेना के जवान
भारतीय सेना के जवानों का वीडियो वायरल
क्या आपने कभी सोचा है कि भारतीय सेना के जवान ऊंचे बर्फीले पहाड़ों पर अपना मन कैसे लगाते हैं? एक वीडियो इंटनरेट पर सामने आया है। जिसमें बर्फ से लदे पहाड़ों के बीच भारतीय सेना के कुछ जवान क्रिकेट खेलते देखे जा सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि क्रिकेट भारत में सबसे लोकप्रिय खेल है। भारतीय सेना के जवानों को भी क्रिकेट खेलना काफी पसंद होता है। इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो है। आप देख पाएंगे कि भारतीय सेना के जवान बर्फ की बॉल से क्रिकेट खेल रहे हैं। यह देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। देखें वीडियो-
वीडियो में आप भारतीय सेना के कुछ जवानों को ऊंचे बर्फीले पहाड़ों पर सेना की वर्दी में देख पाएंगे। आप देख पाएंगे कि एक जवान बर्फ की बॉल से बॉलिंग कर रहा है। वहीं दूसरा जवान हाथ में पकड़ी हुई लकड़ी से बैटिंग कर रहा है। जैसे ही बॉल इस जवान के पास आती है, वैसे ही वह उठाकर शॉट खेलता है। इस दौरान एक जवान को अम्पायर भी बनाया गया है। आप देख पाएंगे कि एक जवान कैचिंग पोजिशन पर भी तैनात है। वह बकायदा बर्फ की गेंद को कैच भी कर रहा है। इसके बाद अंपायर बैटिंग कर रहे बल्लेबाज को आउट करार देते हैं। वीडियो बहुत ही मजेदार है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही जवान आउट होता है, बाकि सारे लोग खुशी से उछल पड़ते हैं। यह वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
