सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय सेना के एक जवान ने सड़क पर फंसी एक महिला की मदद करके इंसानियत की शानदार मिसाल पेश की है। जवान की इस निस्वार्थ मदद की लोग जमकर उसकी तारीफ कर रहे हैं।
कार की बैट्री खत्म होते ही फंसी महिला, देखकर सेना के जवान ने की मदद (Instagram/@deepika_sharma_sidana)
बैट्री खत्म होते ही सड़क पर फंसी महिला
वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @deepika_sharma_sidana नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला बताती हैं कि वह अपनी इलेक्ट्रिक कार को करीब 60 प्रतिशत बैट्री के साथ लेकर निकली थीं। लेकिन रास्ते में बैट्री की स्थिति को लेकर उनसे गलती हो गई और कार की बैट्री तेजी से खत्म होने लगी। महिला ने कार का एसी भी बंद कर दिया, ताकि बैट्री कुछ देर और चल सके। लेकिन जब तक वह चार्जिंग स्टेशन के पास पहुंचीं, तब तक बैट्री सिर्फ 2 प्रतिशत बची थी। कुछ ही देर बाद कार पूरी तरह बंद हो गई और वह सड़क पर फंस गईं।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
सेना के जवान ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
ऐसे समय में महिला ने पास मौजूद भारतीय सेना के जवान नरेंद्र से मदद मांगी। उन्होंने सिर्फ चार्जिंग स्टेशन का रास्ता बताने के बजाय खुद आगे बढ़कर कार को धक्का लगाना शुरू कर दिया। जवान ने महिला की इलेक्ट्रिक कार को धक्का देकर चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचाया। सबसे खास बात यह रही कि चार्जिंग स्टेशन पहुंचाने के बाद भी जवान वहां से नहीं गए। वह करीब आधे घंटे तक वहीं रुके रहे और यह देखते रहे कि कार चार्ज हो जाए और महिला सुरक्षित अपनी यात्रा जारी पर निकल जाए।जवान की दरियादिली ने किया भावुक
सेना के जवानों द्वारा की गई मदद का वीडियो रिकॉर्ड करते समय महिला भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि आज के समय में बहुत कम लोग बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करते हैं। उन्होंने भारतीय सेना और जवान नरेंद्र का दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि वह इस मदद को जिंदगी भर नहीं भूलेंगी। वीडियो के कैप्शन में भी महिला ने लिखा कि "कुछ हीरो केप नहीं पहनते, वे भारतीय सेना की वर्दी पहनते हैं।" उन्होंने जवान की इस निस्वार्थ मदद के लिए आभार जताया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है। कई यूजर्स ने लिखा कि भारतीय सेना सिर्फ देश की सीमाओं की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि जरूरत पड़ने पर आम लोगों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहती है।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
