IAS Dance Video: जब छात्र-छात्राओं के साथ डांस करने लगीं महिला DM, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 02:07 PM IST

IAS Dance Video Viral: पिछले दिनों महिला IAS दिव्या अय्यर महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी (MG University) के आर्ट फेस्टिवल का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान स्टेडियम में छात्र-छात्राओं का ग्रुप डांस का अभ्यास कर रहा था। जिनमें जोश भरने के लिए वह भी उनके साथ शामिल हो गई थीं और खुद भी डांस करने लगी थीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • छात्र-छात्राओं के साथ महिला IAS ने किया था डांस
  • केरल की जिलाधिकारी हैं दिव्या एस अय्यर
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था डांस वीडियो

IAS Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला IAS अधिकारी डांस करती नजर आ रही हैं। यह महिला IAS अधिकारी एक स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग महिला IAS अधिकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि वह अपने डांस से छात्र-छात्राओं में जोश भरती दिखाई दे रही है। वीडियो कुछ महीने पहले का है, लेकिन इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ias

IAS डांस वीडियो (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

IAS ने छात्र-छात्राओं में भरा था जोश

End of Feed