Video: मां के जन्मदिन पर बेटे ने बनाया मिनी रोबोट, रोपवे से पहुंचाया बर्थडे कार्ड

कक्षा दसवीं के एक छात्र ने मिनी रोबोट और रोपवे की मदद से अपनी मां तक जन्मदिन का कार्ड पहुंचाया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हैदराबाद के एक किशोर ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया कि लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आमतौर पर बच्चे अपनी मां को जन्मदिन पर कार्ड, फूल या कोई गिफ्ट देते हैं, लेकिन इस लड़के ने टेक्नोलॉजी की मदद से एक छोटा रोबोट ही बना डाला। इस रोबोट ने रोपवे के जरिए उसकी मां तक जन्मदिन का कार्ड पहुंचाया। अब इस अनोखे आइडिया का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है।

hyderabad student mini robot birthday card viral video

छात्र ने जुगाड़ से बनाया मिनी रोबोट (Instagram/@epicrobos)

मां के लिए बनाया खास सरप्राइज

इस युवा इनोवेटर का नाम भुवनेश है। वह दसवीं कक्षा में पढ़ता है और खुद को रोबोटिक्स ट्रेनर बताता है। भुवनेश ने इंस्टाग्राम पर अपने इस प्रोजेक्ट का वीडियो शेयर किया। इसमें उसने बताया कि कैसे उसने अपनी मां के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक छोटा रोपवे सिस्टम तैयार किया। भुवनेश का यह आइडिया दिखाता है कि किसी अपने को खुश करने के लिए महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं होती। अगर सोच नई हो और कुछ अलग करने का जुनून हो, तो एक साधारण-सा कार्ड भी खास बन सकता है।

End of Feed