किचन में दादी की मदद करते दिखे दादादी, लोग बोले यही है असली प्यार, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 2, 2025, 10:12 AM IST

Viral Video Today: वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है, और वे इस जोड़े की आपसी समझ और प्यार की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे दादी रोटी बेल रही हैं और दादाजी उनकी मदद कर रहे हैं। वे दोनों एक-दूसरे के साथ सहज और खुश नजर आ रहे हैं।

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग पति-पत्नी को किचन में साथ काम करते हुए देखा जा सकता है। इसमें दादी रोटी बेल रही हैं, जबकि दादाजी सब्जी काटने और अन्य कामों में उनकी मदद कर रहे हैं। इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है, और वे इस जोड़े की आपसी समझ और प्यार की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे दादी रोटी बेल रही हैं और दादाजी उनकी मदद कर रहे हैं। वे दोनों एक-दूसरे के साथ सहज और खुश नजर आ रहे हैं।

भावुक हुए लोग

इस वीडियो को देखकर कई लोग भावुक हो गए और उन्होंने कमेंट्स में लिखा, 'यही है असली प्यार।, एक यूजर ने लिखा कि हमारी पीढ़ी को इनसे सीखने की जरूरत है। मालूम हो इस वीडियो ने लगभग एक मिलियन व्यूज हासिल किए हैं, और यह लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश फैला रहा है।

End of Feed