पति को जानवर की तरह पीटने लगी पत्नी, लोग बोले- बेचारे को हॉस्पिटल में भी नहीं छोड़ा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 12, 2024, 08:18 AM IST

Husband Wife Fight: वायरल वीडियो में देखेंगि कि पति इलाज कराने हॉस्पिटल में पहुंचा था, मगर पत्नी वहां भी आ धमकी। उसने वहीं अपने पति को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

Husband Wife Fight: सोशल मीडिया में ऐसे ढेरों वीडियो हैं जब हैवान पति ने अपनी पत्नी का पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया। कई मामलों में पत्नी गंभीर रूप से घायल तक हो जाती है। हालांकि पुलिस ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार करके इंसाफ के कटघरे में खड़ा करती है। अभी मारपीट से जुड़ा एक ऐसा ही हिला देने वाला वीडियो सामने आया है। मगर इसमें पीड़ित पत्नी नहीं बल्कि एक पति है। इसमें देखेंगे कि पत्नी अपने पति को बेरहमी से बुरी तरह पीट रही है। वो उसके मुंह पर खूब चांटे बरसाती है। इधर पति उससे खुद को छुड़ाने की नाकाम कोशिश करता है।

पति की बेरहमी से पिटाई

अभी तक एक लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुके वीडियो में देखेंगे कि पति हॉस्पिटल में मौजूद है। देखकर लगता है कि वो अपना इलाज कराने पहुंचा है। मगर इसी बीच बेचारे के साथ तगड़ा खेल हो गया। दरअसल पति हॉस्पिटल में था कि तभी अचानक वहां पत्नी आ धमकी। वो उसपर चिल्लाती है और हाथ पकड़ लिया। अब पति खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है मगर पत्नी ने वहीं उसकी पिटाई शुरू कर दी। वो उसके चेहरे पर थप्पड़ मारती है।

End of Feed