Viral Video: फिल्म 'शोले' का वो फेमस सीन तो आपको याद ही होगा, जिसमें वीरू टंकी पर चढ़कर मौसी को अपनी शादी के लिए मनाता है। ऐसा ही एक 'शोले' स्टाइल ड्रामा तेलंगाना (Telangana Video) के वारंगल जिले से सामने आया है, जहां एक शख्स पत्नी के बात न करने से नाराज होकर रेलवे ओवरहेड इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़ गया। इतना ही नहीं पोल पर चढ़ने के बाद जकमर हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
पति का हाईवोल्टेज ड्रामा
ये भी पढ़ें - दो गाड़ियों के बीच से बाइक निकालना चाहता था शख्स, स्टंट दिखाने के चक्कर में हुआ चारों खाने चित्त, देखें शॉकिंग VIDEO
जमकर चला हाईवोल्टेज ड्रामा
जानकारी के मुताबिक, लगभग घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बेहद संयम से काम लेते हुए उसे आश्वासन दिया कि उसकी पत्नी से उसकी बात करा दी जाएगी। काफी समझाने के बाद शख्स का गुस्सा शांत हुआ और वह सुरक्षित नीचे उतर आया। नीचे उतरते ही पुलिस ने राहत की सांस ली और सुरक्षा के लिहाज से व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स मजे लेते हुए इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
