Viral Video: देखते ही देखते बस में चढ़ गई सैकड़ों लड़कियां, यूजर्स बोले - हमारे यहां ऐसा ही होता है

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे। इस वीडियो में एक बस नजर आएगी, जिसमें महज कुछ मिनटों में सैकड़ों लड़कियां बस में भर जाती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बस में बैठी सैकड़ों लड़कियां
  • नजारा देख फ्यूज हो जाएगा दिमाग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hundred Of Girls In A Bus: भारत में कब-क्या देखने को मिल जाए, इसके बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं है। यहां के लोग अतरंगी हैं और उनका काम उससे भी ज्यादा। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको ये सारी बातें सच होने लगेंगी। इस वीडियो में एक बस दिखाई देगा, जिसके बाद कुछ नजारा सामने आएगा, जो आपका दिमाग घुमाकर रख देगा।

Hundred Of Girls In A Bus

चंद मिनटों में बस में चढ़ी सैकड़ों लड़कियां (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बस आकर रुकती है। फिर इसमें इतनी लड़कियां बैठती है, जिसे देख आपका सिर चकरा जाएगा। अमूमन बस में करीब 40-50 सीट होती है लेकिन इस बस में करीब 200 लड़कियां चढ़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में ये वीडियो देखने के बाद कई लोगों को पसीने आ जाएंगे। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ये भारत में हर रोज का है।

End of Feed