इजरायल में हर महिला को कितने सालों तक सेना में रहना पड़ता है, जानें क्या है उम्र और अन्य नियम

Israeli Women Soldiers: इस समय इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी है। तीनों देशों ने युद्ध के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन, क्या आप जानते हैं इजरायल में महिलाओं को कितने सालों तक सेना में रहना पड़ता है?

Israeli Women Soldiers: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच लगातार युद्ध जारी है। हालांकि, इस युद्ध को रोकने के लिए लगातार प्रयास भी जारी है। लेकिन, अब तक कोई हल नहीं निकला है। इस युद्ध के कारण पूरी दुनिया में हलचल है। इतना ही नहीं सबसे ज्यादा तेल और गैस का क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इतना ही नहीं इस युद्ध के लिए तीनों देशों ने पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में हम आपको इजरायल के बारे में ऐसी जानकारी देंगे, जिससे शायद ही आप अब तक रू-ब-रू होंगे। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि आखिर इजरायल में महिलाओं को कितने सालों तक सेना में रहना पड़ता है और उसके लिए उम्र सीमा कितनी है और सरकार की ओर से अन्य क्या सब तय किए गए हैं।

israeli women soldiers

इजरायली महिला सेना

इजरायली महिला सेना (तस्वीर साभार- Istock)

ये तो हम सब जानते हैं इजरायल सेना की हर तरफ चर्चा होती है। वहीं, सोशल मीडिया पर इजरायली महिला सेना की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं और दुनियभार में उनकी चर्चा होती है। इसका कारण है कि इजरायल में महिलाओं के लिए सेना में सेवा देना अनिवार्य है। यहां सेना में जाना विकल्प नहीं बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी मानी जाती है। यह हर यहूदी नागरिक को 18 साल की उम्र पूरी होने पर राष्ट्रीय सैन्य सेवा करनी होती है। बड़ी बात ये है कि यह नियम लड़के और लड़कियों दोनों पर लागू होते हैं। इजरायल में महिलाओं को तकरीबन दो साल तक सैन्य सेवा करनी होती है। वहीं, पुरुषों के लिए यह नियम ढाई से तीन साल हैं। इस दौरान महिलाएं पूरी तरह सेना का हिस्सा होती हैं। हालांकि, स्वास्थ्य , धार्मिक या पारिवारिक स्थिति के कारण इसमें छूट मिलती है। लेकिन आम तौर पर ज्यादातर युवाओं को यह सेवा पूरी करनी होती है।

End of Feed