Optical Illusion: तस्वीर में छिपे हैं कुल 8 जानवर, मगर जीनियस भी 6 तक ही ढूंढ पाए, आप भी कर लो कोशिश

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jun 2, 2024, 01:28 PM IST

Optical Illusion: आज हम नजरों के सौदागरों के लिए एक खास ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर लेकर हाजिर हुए हैं। बहुत खास तस्वीर में कुल आठ जानवरों की छवि है, जिसे खोजने में अच्छे-अच्छे धुरंधर तक फेल हो गए। क्या आपमें उन्हें खोजने का जिगरा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • इसमें छिपी है आठ जानवरों की छवि
  • खोज निकाला तो मान लेंगे सुपर जीनियस

Optical Illusion Puzzle: दुनियाभर में ऐसे ढेरों लोग हैं जिनकी नजर बहुत तेज होती है। यानी चीजों को खोजने में उनका कोई जवाब नहीं होता है। कितनी भी बारीक या उलझी हुई चीज हो, ऐसे लोग उन्हें आसानी से खोज लेते हैं। ऐसे लोगों को जीनियस से कम नहीं माना जाता। मगर क्या हो जब यही जीनियस नजर वाले भी एक जगह आकर फेल हो जाएं? अभी ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर वायरल है। तस्वीर चार बड़े पेड़ों से जुड़ी है, जो पूरी तरह सूख चुके हैं। इन पेड़ों पर सिर्फ टहनियां नजर आती हैं।

सूखे पेड़ों में है आठ जानवरों की छवि

मगर क्या हो जब बताया जाए कि इन्हीं टहनियों से मिलकर जानवरों की छवि बन रही है। जी हां सचमुच इन टहनियों से कुल आठ जानवरों की छवि बनती है। इनमें शेर, घोड़ा और हाथी जैसे जानवर शामिल हैं। नेटिजन्स को इन्हीं आठ जानवरों को खोजने का चैलेंज मिला है। तस्वीर ध्यान से देखकर बताना है कि आखिर वो आठों जानवर किस जगह पर हैं। मगर जानकर हैरान हो जाएंगे कि तस्वीर में सभी जानवरों की छवि खोजने में जीनियस तक फेल हो गए हैं। वो सिर्फ छह ही जानवरों को खोज पाए हैं।

End of Feed