Viral Video: भरी महफिल में बेकाबू हुआ घोड़ा, लोगों को इस तरह धोया देखकर झन्ना जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 21, 2023, 10:21 AM IST

Horse Attack Viral Video: सोशल मीडिया पर घोड़े का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महफिल में भड़क गया घोड़ा
  • लोगों को जमकर धोने लगा घोड़ा
  • वीडियो देख लगाएंगे ठहाके

Horse Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके (Funny Video) लगाते हैं। वहीं, कुछ नजारों को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इतना ही नहीं मामला जो भी यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इन दिनों घोड़े का एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें उसने ऐसा बवाल काटा जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Horse Viral Video

घोड़े ने माहौल बना दिया, (Photo Credit- Instagram)

आमतौर पर लोग घोड़े को काबू में रखते हैं। लेकिन, जब घोड़ा बिदकता है तो जमकर तांडव मचाता है। फिर घोड़ा ऐसा बवाल मचाता है, जिससे भगदड़ मच जाती है। इस वायरल वीडियो (Horse Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Funny Video) में आप देख सकते हैं काफी संख्या में एक साथ लोग बैठे हुए हैं। वहीं, एक शख्स घोड़े को पकड़कर खड़ा है। अचानक घोड़ा इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगता है। कुछ ही सेकंड बाद घोड़ा ऐसा बवाल मचाता है, जिससे भगदड़ मच जाती है। क्योंकि, घोड़ा जिस तरह लोगों को धोने लगता है उसे देखकर यकीन मानिए आप भी मौचक्के रह जाएंगे। तो पहले इस वीडियो को देखें...

End of Feed