Reel के लिए बाइकर से रेस लगा रहा था घुड़सवार, हुई एक गलती और सड़क पर हो गया बड़ा हादसा

रील बनाने के लिए व्यस्त सड़क पर घोड़ा दौड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। जहां कुछ दूर चलने के बाद घोड़े की एक बाइकर से टक्कर हो गई। जिससे वे दोनों घायल हो गए।

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के वीडियो बनाते हैं। कोई डांस करता है तो कोई अलग-अलग जगहों पर स्टंट करता दिखाई देता है लेकिन कई बार कुछ लोग रील बनाने के चक्कर में ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिससे उनकी ही नहीं बल्कि दूसरे लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है।

horse race on busy road biker injured viral reel video

युवक को व्यस्त सड़क पर घोड़ा दौड़ाना पड़ा भारी (X/@Deadlykalesh)

Reel के चक्कर में सड़क पर दौड़ाया घोड़ा

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के मुताबिक, एक युवक व्यस्त सड़क पर घोड़े की सवारी करते हुए घोड़े को काफी तेज भगा रहा था। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि युवर एक बाइक वाले से रेस भी लगा रहा था। जिस वजह से वह घोड़े को बेतहाशा भगाए जा रहा था। वह यह सब रील बनाने के लिए कर रहा था। इस दौरान सड़क पर कई दूसरे बाइक सवार और अन्य लोग भी मौजूद थे।

End of Feed