बिहारी दोस्त के घर होली पार्टी में आए नॉर्थ ईस्ट वाले दोस्त, जमाया ऐसा माहौल कि हो गए वायरल

बिना दोस्तों के पर्व और त्योहार कैसा? जब तक हम त्योहारों पर अपने दोस्तों के साथ खुशियां ना बांटें, तब तक लगता ही नहीं है कि कोई त्योहार मनाया जा रहा है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बिहारी लड़के को अपने नॉर्थ ईस्ट के दोस्तों के साथ होली पर अपनी खुशियां बांटते हुए देखा जा सकता है।

होली का त्योहार रंगों, हंसी-मजाक और दोस्ती का सबसे बड़ा त्योहार है। होली पर लोग अपनों के साथ खुशियां बांटते हैं और अपने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद पाते हैं। होली के जश्न का वीडियो इस वक्त देश के हर एक कोने से सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है। इसी कड़ी में सिक्किम का भी एक वीडियो देखने को मिला है। जहां एक बिहारी लड़के ने होली पार्टी पर अपने नॉर्थ ईस्ट के कुछ दोस्तों को अपने घर बुलाया। फिर दोस्तों ने जो माहौल वहां जमाया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

End of Feed