Viral Video: गुस्से में ऐसा काटा कि दांत ही फंस गया! दरियाई घोड़ों की लड़ाई देख दहल जाएंगे आप

दो दरियाई घोड़ों की खतरनाक लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़ाई के दौरान एक हिप्पो का नुकीला दांत दूसरे के शरीर में फंस गया।

सोशल मीडिया पर आए दिन जंगली जानवरों के हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार ये वीडियो जंगल की खूबसूरती दिखाते हैं, तो कई बार जानवरों की खतरनाक लड़ाई भी देखने को मिलती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो विशालकाय दरियाई घोड़े (हिप्पो) आपस में इतनी भयानक लड़ाई करते दिख रहे हैं कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाए।

hippo fight viral video

दो दरियाई घोड़ों की लड़ाई की वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@latestkruger)

दो दरियाई घोड़ों की खतरनाक जंग

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि दो दरियाई घोड़े आमने-सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक ने दूसरे पर कुछ इस तरह से हमला बोला कि उसे देखने वालों के दिल दहल जाएं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दरियाई घोड़ा अपना बड़ा सा दांत दूसरे दरियाई घोड़े के पेट में घुसा रखा है। उसके हमले से दूसरे दरियाई घोड़े का पेट फट गया है और उसके पेट से खून बह रहा है। वहीं घायल पड़ा हिप्पो खुद को छुड़ाने के लिए पूरी ताकत लगाते नजर आ रहा है।

End of Feed