जब मुर्गी बनी 'बॉस', बच्चे की पीठ पर जमाया कब्जा, डर के मारे रो पड़ा मासूम, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद ही फनी और मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा जमीन पर बैठा हुआ है और एक मुर्गी उसकी पीठ पर सवार है। बच्चा डर के मारे रो रहा है और अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहा, जबकि मुर्गी बड़े मजे से उसकी पीठ पर बैठी दिख रही है।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे कई वीडियो (Trending Video) सामने आते हैं, जो यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। कभी बच्चों की मासूमियत भरे कारनामे तो कभी जानवरों की अतरंगी हरकतें लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देती हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। हाल ही में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छोटे बच्चे और एक मुर्गी के बीच की 'क्यूट जंग' देखने को मिल रही है। इस नजारे को देखकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

End of Feed