Indian Hercules: शख्स दोनों हाथों से सैकड़ों किलो के पिलर को पकड़े खड़ा रहा, बन गया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने दोनों हाथों से हरक्यूलिस पिलर्स को थामकर खड़ा है। दोनों पिलरों का वजन 261 किलो था और शख्स ने उन्हें 1 मिनट 7 सेकेंड तक थामे रखा।

पूरी दुनिया के सामने एक भारतीय एथलीट ने एक बार फिर से देश का झंडा बुलंद कर दिया है। आज उनकी ताकत को देख हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है। 42 साल के इस एथलीट ने अपने बाहुबल से लोगों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, उन्होंने हर्क्यूलिस पिलर्स होल्ड इवेंट में अपने दोनों हाथों से 261-261 किलो के दो पिलर्स को 1 मिनट 7 सेकेंड तक थामकर रखा, जिससे विश्व कीर्तिमान स्थापित हो गया। उनके इस रिकॉर्ड को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया गया है|

Man Hold Hercules Pillars

पिलर को थामकर खड़ा एथलीट (Instagram/@guinnessworldrecords)

'स्टील मैन ऑफ इंडिया' कहती है ये दुनिया

इस भारतीय एथलीट का नाम विश्वास खराड़ी है, जिन्हें दुनिया 'स्टील मैन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जानती है। विश्वास खराड़ी गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं और उनकी यह उपलब्धि सोशल मीडिया पर इस वक्त तहलका मचा रही है। हर्क्यूलिस पिलर्स होल्ड एक ऐसा स्टंट है जो ग्रीक मिथक के प्रसिद्ध योद्धा हर्क्यूलिस की कहानी से लिया गया है, जहां उन्होंने समुद्र को अलग करने के लिए दो पिलर्स थामे थे। उनकी तरह ही इस इवेंट में प्रतिभागी को दो पिलर पकड़कर उन्हें थामे रखना है। ये दोनों पिलर्स अलग-अलग विपरीत दिशाओं में खड़े रहते हैं और प्रतिभागी को उन्हें खींचकर संतुलित बनाए रखना होता है।

End of Feed