Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर यूजर्स अपना दिल हार बैठते हैं। इन दिनों इंटनरेट पर इसी तरह का एक क्यूट वीडियो यूजर्स का दिल जीत रहा है। यह वीडियो एक प्यारे से बच्चे और एक क्यूट डॉगी से जुड़ा है। आप देख पाएंगे कि बच्चा जितना प्यारा है, डॉगी भी काफी ज्यादा क्यूट है। सबसे ज्यादा क्यूट हैं डॉगी की हरकतें। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें डॉगी और बच्चे के बीच एक चिप्स के लिए प्यारी छीनाझपटी देखने को मिल रही है।
वायरल वीडियो (इंस्टाग्राम- childhumor67)
दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल
वायरल वीडियो यूजर्स के दिल जीत रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि डॉगी और बच्चा किसी कमरे में बैठे हैं। आप देख पाएंगे कि बच्चा बेहद ही फनी अंदाज में रो रहा है, वहीं क्यूट डॉगी उससे कुछ छीनने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, बच्चे ने अपने हाथ में एक चिप्स पकड़ा हुआ है। इसी चिप्स को लेकर दोनों में क्यूट छीनाझपटी हो रही है। वीडियो के अंत में जो देखने को मिलता है, वह काफी ज्यादा प्यारा है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि डॉगी उस बच्चे से चिप्स छीनने की कोशिश में आखिर में कामयाब हो जाता है। वहीं बच्चा चाहकर भी चिप्स खा नहीं पाता है। यहां तक कि वह एक बार चिप्स को अपने मुंह में भी भर लेता है, लेकिन डॉगी उसके मुंह से चिप्स निकाल लेता है। इस दौरान बच्चा क्यूट अंदाज में रोता नजर आता है। अंत में आप देख पाएंगे कि चिप्स खाकर डॉगी ऐसे बर्ताव करता है, जैसे उसे कुछ पता ही न हो। इस दिल छू लेने वाले वीडियो को childhumor67 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
