Video: इंडिया गेट पर दिखी दिल छूने वाली तस्वीर, पानी बेचने वाला लड़का कर रहा था SSC की तैयारी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 12, 2022, 12:35 PM IST

Heart Touching Video: जिंदगी एक ही बार मिलती है और इसी जिंदगी में जिन लोगों ने कोशिश कर ली। समझो उनका बेड़ा पार हो गया। दिल्ली के इंडिया गेट पर एक युवक अपने परिवार का पेट पालने के लिए पानी की बोतलें बेच रहा था। इसके साथ ही अपना भविष्य उज्जवल बनाने के लिए युवक कांस्टेबल के परीक्षा की तैयारी भी करता नजर आया।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के इंडिया गेट पर दिखी खूबसूरत तस्वीर
  • पानी की बोतल बेचते नजर आया युवक
  • साथ ही कर रहा था कांस्टेबल के परीक्षा की तैयारी

Heart Touching Video: ये कहावत तो सबने सुनी होगी कि 'कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती' हालांकि, इसे बहुत ही कम लोग अपनी जिंदगी में अमल कर पाते हैं। कुछ लोग कोशिश करने से पहले ही असफलता के डर से पीछे हट जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों के भीतर कूट-कूटकर जज्बा भरा होता है। वह किसी भी असफलता से डरे बिना अपना काम करते जाते हैं और कोशिश करने से पीछे नहीं हटते। वैसे भी जिंदगी एक ही बार मिलती है और इसी जिंदगी में जिन लोगों ने कोशिश कर ली। समझो उनका बेड़ा पार हो गया। जो घर से निकले ही नहीं, उन्हें जीत का स्वाद कैसे मिलेगा।

student

मेहनती युवक

दिल को झकझोर देगा यह वीडियो

End of Feed