प्रकृति कभी-कभी ऐसा रूप दिखाती है, जिसे देखकर इंसान हैरान भी रह जाता है और डर के मारे कांप भी जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धरती से आग की एक तेज बहती नदी दिखाई दे रही है। जिसे देख ऐसा लग रहा है जैसे धरती फट गई हो और उसके अंदर से निकलने वाली आग पानी से भी तेज बह रही है।
फटे ज्वालामुखी का बहता लावा (Instagram/@TimesNow_Trending)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
कहां का है यह खौफनाक नजारा?
वायरल वीडियो (Viral Video) में दिख रहा यह नजारा हवाई (Hawaii) द्वीप के किलाउएआ ज्वालामुखी (Kilauea Volcano) के भयानक विस्फोट का है। हालांकि यह वीडियो साल 2018 का है लेकिन सोशल मीडिया पर यह इस वक्त छाया हुआ है। वीडियो को लेकर बताया गया कि इस दौरान जमीन से लावा इतनी तेजी से बाहर निकला कि वह नदी की तरह बहने लगा। इस वीडियो को फोटोग्राफर केन बॉयर ने लीइलानी एस्टेट्स इलाके के पास कैद किया था। वीडियो (Video) में दिख रहे ज्वालामुखी के लावा बहुत तेजी से बहता नजर आ रहा था। जिसकी रफ्तार करीब 23 मील प्रति घंटे (लगभग 37 किमी/घंटा) तक पहुंच गई थी, जो इसे अब तक के सबसे तेज बहने वाले लावा में से एक बनाती है।
वीडियो देख हैरान रह गए लोग
वायरल वीडियो (Viral Video) में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे लाल-गर्म लावा जमीन पर तेजी से फैल रहा है और यह पानी की धारा से भी तेज बहते दिख रहा है। इस ज्वालामुखी विस्फोट ने इलाके में भारी तबाही मचाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में 700 से ज्यादा घर पूरी तरह नष्ट हो गए थे। कई लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। जहां कुछ लोग इसे “आग की नदी” कह रहे हैं, तो कुछ इसे प्रकृति का खतरनाक रूप बता रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
